网页 综合 更新时间 2026-05-15 06:34:52

Sarvanam in Hindi- Sarvanam Ki Paribhasha, Bhed & Udaharan

自动蜘蛛 sarvanamm.com 正文约 5008 字
परिभाषा, भेद और उदाहरण
Sarvanam in Hindi: वह शब्द जो संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किया जाता है, सर्वनाम कहलाता है। जैसे– मैं, तुम, हम, वह, आप, उसका, उसकी आदि। इस लेख में हम विस्तार से समझेंगे कि सर्वनाम क्या है, इसकी परिभाषा, भेद तथा उनके उदाहरण। Hindi Grammar PDF में सर्वनाम का महत्वपूर्ण स्थान है। साथ ही, आसान भाषा में वर्कशीट भी दी गई है ताकि विषय को अच्छी तरह समझा जा सके।
Sarvanam शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है। इसलिए वे शब्द, जो संज्ञा की जगह आते हैं, सर्वनाम कहलाते हैं। यह एक विकारी शब्द है, क्योंकि इसमें वचन और कारक के अनुसार परिवर्तन होता है, लेकिन लिंग के अनुसार कोई परिवर्तन नहीं होता। संज्ञा की तरह इसके साथ संबोधन का प्रयोग भी नहीं किया जा सकता।
सामान्य रूप से “यह, वह, मैं, अपना, उसका, इसका” आदि सर्वनाम शब्द संज्ञा या संज्ञा वाक्यांशों की जगह प्रयोग किए जाते हैं। इससे वाक्यों में बार-बार संज्ञा शब्द दोहराने की आवश्यकता नहीं पड़ती और लेख या वाक्य अधिक स्पष्ट और सरल हो जाते हैं। जैसे- वह राम है। इस वाक्य में “वह” शब्द सर्वनाम है, जो “राम” नामक व्यक्ति की जगह प्रयुक्त हुआ है।
सर्वनाम शब्द अंग्रेज़ी के one या संज्ञा वाक्यांशों के स्थान पर भी आता है। कई बार यह संज्ञा के लिए प्रत्यक्ष रूप से भी प्रयोग होता है।
सर्वनाम शब्द दो भागों से मिलकर बना है- ‘सर्व’ + ‘नाम’। शाब्दिक अर्थ है— “सबका नाम”। इसका प्रयोग किसी विशेष व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए समान रूप से होता है। उदाहरण के लिए, “मैं” शब्द। यह किसी एक व्यक्ति का नाम नहीं है, बल्कि हर कोई अपने लिए इसका प्रयोग करता है। इसीलिए ऐसे शब्द सर्वनाम कहलाते हैं।
1. वह शब्द जो संज्ञा के बदले में आए उसे सर्वनाम कहते हैं। जैसे- मैं , तुम , हम , वह , आप , उसका , उसकी , वह आदि।
2. संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे- मैं, हम, तू, आप, यह, वह, जो, कोई, कुछ, कौन, क्या आदि।
3. ऐसे शब्द जो “नाम” के स्थान पर प्रयुक्त हो उसे सर्वनाम कहा जाता है। जैसे- यह, वह, हम, तुम, वे, ये, इसका, उसका इत्यादि।
हिंदी में कुल 11 मूल सर्वनाम माने जाते हैं– मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कौन, क्या, कोई और कुछ।
प्रयोग के आधार पर सर्वनाम को छह भेदों में विभाजित किया गया है–
उपर्युक्त उदाहरण में मोहन (संज्ञा) शब्द का बार-बार प्रयोग किया गया है। किसी शब्द की लगातार पुनरावृत्ति वाक्य को नीरस और कम प्रभावशाली बना देती है। हिंदी व्याकरण में यदि हम एक स्थान पर संज्ञा “मोहन” रखें और बाकी स्थानों पर उसकी जगह सर्वनाम का प्रयोग करें, तो वाक्य अधिक रोचक, सुगम और आकर्षक प्रतीत होंगे।
इस प्रकार, हम संज्ञा की जगह Sarvanam का प्रयोग कर सकते हैं।
Sarvanam in Hindi के 10+ उदाहरण निम्नलिखित हैं-
की दृष्टि से सर्वनाम के 6 प्रकार के भेद होते हैं- अनिश्चयवाचक, संबंधवाचक, प्रश्नवाचक, पुरुषवाचक, निश्चयवाचक, निजवाचक।
जो सर्वनाम वक्ता (बोलने वाला – उत्तम पुरुष), श्रोता (सुनने वाला – मध्यम पुरुष) तथा किसी अन्य (अन्य पुरुष) के लिए प्रयुक्त होते हैं, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहा जाता है। जैसे– मैं, तू, वह आदि।
उदाहरण वाक्य देखें –
उसने मुझे बोला था कि तुम पढ़ रही हो।
इस वाक्य को ध्यान से देखने पर स्पष्ट होता है कि इसमें तीन प्रकार के पुरुषवाचक सर्वनाम आए हैं– उसने, मुझे और तुम। अतः सिद्ध होता है कि पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं।
यह भी जाने- Sangya, Visheshan ke Bhed
पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं – उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष और अन्य पुरुष।
वक्ता जब अपने लिए जिन शब्दों का प्रयोग करता है, उन्हें उत्तम पुरुष कहते हैं।
उदाहरण – मैं, हम, मुझे, मैंने, हमें, मेरा, मुझको, हमसब, हमलोग आदि।
संवाद के समय श्रोता के लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग होता है, उन्हें मध्यम पुरुष कहते हैं।
उदाहरण – तू, तुम, तुझे, तुमको, आप, आपको, आपके, आपलोग, आपसब आदि।
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग न तो वक्ता और न ही श्रोता के लिए होकर किसी तीसरे व्यक्ति के लिए होता है, उन्हें अन्य पुरुष कहते हैं।
उदाहरण – वह, यह, उन, उनको, उनसे, इन्हें, उन्हें, उसके, इसने, ये, वे, ये लोग, वे लोग आदि।
जो Sarvanam निकट या दूर स्थित किसी वस्तु या व्यक्ति की ओर संकेत करते हैं, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। चूँकि ये सर्वनाम संकेत का कार्य करते हैं, इसलिए इन्हें संकेतवाचक सर्वनाम भी कहा जाता है। उदाहरण – यह, वह, ये, वे, इसी, उसी आदि।
‘यह‘ , ‘वह‘ , ‘वह‘ सर्वनाम शब्द किसी विशेष व्यक्ति आदि को निश्चित संकेत करते हैं। अतः यह संकेतवाचक भी कहलाते हैं।
निश्चयवाचक सर्वनाम और पुरुषवाचक सर्वनाम दोनों का प्रयोग वाक्य में अलग-अलग अर्थ व्यक्त करने के लिए होता है। इसलिए इनके प्रयोग में सावधानी आवश्यक है। उदाहरण देखें –
स्पष्टीकरण: ऊपर दिए गए सभी उदाहरणों में पहले वाक्य में किसी व्यक्ति की पहचान पुरुषवाचक सर्वनाम से कराई गई है, जबकि दूसरे वाक्य में पास या दूर होने का भाव तथा संकेत स्पष्ट होता है, इसलिए वे निश्चयवाचक (संकेतवाचक) सर्वनाम कहलाते हैं।
जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध नहीं होता, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
उदाहरण – कहीं, किसी, कुछ, कोई आदि।
यहाँ ‘कोई’ और ‘कुछ’ Sarvanam शब्द किसी घटना या वस्तु की उपस्थिति का आभास तो कराते हैं, लेकिन स्पष्ट रूप से निश्चित नहीं करते। इसी कारण इन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहा जाता है।
वे सर्वनाम जो प्राणीवाचक संज्ञा (मनुष्य, पशु आदि) के स्थान पर प्रयोग होते हैं।
उदाहरण – कोई (मनुष्य), कोई (पशु)।
वे सर्वनाम जो अप्राणिवाचक संज्ञा (वस्तु, पदार्थ आदि) के स्थान पर प्रयोग होते हैं।
उदाहरण – कुछ (वस्तु), कोई (चीज़)।
जो सर्वनाम किसी दूसरी संज्ञा या सर्वनाम से संबंध प्रकट करता है, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहा जाता है।
उदाहरण – जो, सो, उसे, जिसकी, उसकी, जैसा, वैसा आदि।
访问原文 返回搜索 https://sarvanamm.com/
本页为82搜索生成的网页快照,内容来自站内索引;演示数据的原文链接仅作示例。