网页
综合
更新时间 2026-11-13 16:52:20
हेलो मिनीक्यूब | Kubernetes
自动蜘蛛
kubernetes.io
正文约 3804 字
Information in this document may be out of date
This document has an older update date than the original, so the information it contains may be out of date. If you're able to read English, see the English version for the most up-to-date information: Hello Minikube
यह ट्यूटोरियल आपको मिनिक्यूब का उपयोग करते हुए कुबेरनेट्स पर एक सैम्पल ऐप चलाने का तरीका दिखाता है। ट्यूटोरियल एक कंटेनर छवि प्रदान करता है जो सभी अनुरोधों को प्रतिध्वनित करने के लिए NGINX का उपयोग करता है।
यह ट्यूटोरियल मानता है कि आपने पहले ही मिनीक्यूब सेट कर लिया है। इंस्टॉलेशन निर्देशों के लिए मिनीक्यूब स्टार्ट में Step 1 देखें।
आपको kubectl भी इंस्टॉल करना होगा। स्थापाना निर्देश के लिए Kubectl स्थापित करें देखें।
कुबेरनेट्स डैशबोर्ड खोलें। आप इसे दो अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं:
एक नया टर्मिनल खोलें, और चलाएँ:
अब, उस टर्मिनल पर वापस जाएँ जहाँ आपने minikube start चलाया था।
dashboard कमांड डैशबोर्ड ऐड-ऑन को इस्तेमाल के लिए तैयार करता है और प्रॉक्सी को डिफ़ॉल्ट वेब ब्राउज़र में खोलता है। आप डैशबोर्ड पर कुबेरनेट्स संसाधन जैसे डेप्लॉयमेंट और सर्विस बना सकते हैं।
आमतौर पर, डैशबोर्ड केवल आंतरिक कुबेरनेट्स वर्चुअल नेटवर्क के भीतर से ही पहुँचा जा सकता है। डैशबोर्ड को कुबेरनेट्स वर्चुअल नेटवर्क के बाहर से एक्सेस करने योग्य बनाने के लिए dashboard कमांड एक अस्थायी प्रॉक्सी बनाता है।
प्रॉक्सी को रोकने और प्रक्रिया से बाहर निकलने के लिए Ctrl+C का प्रयोग करें। कमांड से बाहर निकलने के बाद, डैशबोर्ड कुबेरनेट्स क्लस्टर में चलता रहता है। आप डैशबोर्ड तक पहुंचने और प्रॉक्सी बनाने के लिए फिर से dashboard कमांड चला सकते हैं।
यदि आप वेब ब्राउज़र नहीं खोलना चाहते हैं, तो URL प्राप्त करने के लिए url फ़्लैग के साथ dashboard कमांड चलाएँ:
अब, उस टर्मिनल पर वापस जाएँ जहाँ आपने मिनीक्यूब स्टार्ट चलाया था।
कुबेरनेट्स पॉड एक या अधिक कंटेनरों का एक समूह है, जो प्रशासन और नेटवर्किंग के उद्देश्यों के लिए एक साथ बंधे होते हैं। इस ट्यूटोरियल के पॉड में केवल एक कंटेनर है। कुबेरनेट्स डेप्लॉयमेंट आपके पॉड के स्वास्थ्य की जाँच करता है और यदि पॉड बंद हो जाता है तो पॉड के कंटेनर को पुनः आरंभ करता है। पॉड्स के निर्माण और स्केलिंग को प्रबंधित करने के लिए डेप्लॉयमेंट अनुशंसित तरीका है।
पॉड को प्रबंधित करने वाला डेप्लॉयमेंट बनाने के लिए kubectl create कमांड का उपयोग करें। पॉड प्रदान की गई डॉकर इमेज के आधार पर एक कंटेनर चलाता है।
आउटपुट कुछ इस समान होगा:
आउटपुट कुछ इस समान होगा:
क्लस्टर इवेंट देखें:
kubectl कॉन्फ़िगरेशन देखें:
आमतौर पर, पॉड कुबेरनेट्स क्लस्टर के भीतर अपने आंतरिक IP पते से ही पहुँचा जा सकता है। hello-node कंटेनर को कुबेरनेट्स वर्चुअल नेटवर्क के बाहर से सुलभ बनाने के लिए,पॉड को कुबेरनेट्स सर्विस के रूप में बेनकाब करना होगा।
kubectl expose कमांड का उपयोग करके पॉड को सार्वजनिक इंटरनेट पर एक्सपोज़ करें:
--type=LoadBalancer फ्लैग इंगित करता है कि आप क्लस्टर के बाहर अपने सर्विस को प्रदर्शित करना चाहते हैं।
इमेज के अंदर एप्लिकेशन कोड registry.k8s.io/echoserver केवल TCP पोर्ट 8080 पर सुनता है। यदि आपने किसी भिन्न पोर्ट को एक्सपोज़ करने के लिए kubectl एक्सपोज़ का उपयोग किया है, तो क्लाइंट उस अन्य पोर्ट से जुड़ नहीं सकते।
आपके द्वारा बनाई गई सर्विस देखें:
आउटपुट कुछ इस समान होगा:
लोड बैलेंसर्स का समर्थन करने वाले क्लाउड प्रदाताओं पर, सर्विस तक पहुंचने के लिए एक बाहरी IP पते का प्रावधान किया जाएगा। मिनीक्यूब पर, LoadBalancer टाइप minikube service कमांड से सर्विस को पहुंच योग्य बनाता है।
यह कमांड एक ब्राउज़र विंडो खोलता है जो ऐप की प्रतिक्रिया दिखाती है।
मिनीक्यूब टूल में बिल्ट-इन ऐडऑन (add on) का एक समूह शामिल है जिसे स्थानीय कुबेरनेट्स वातावरण में सक्षम, अक्षम और खोला जा सकता है।
वर्तमान में उपलब्ध ऐडऑन की सूची:
आउटपुट कुछ इस समान होगा:
एक ऐडऑन सक्षम करें, उदाहरण के लिए, metrics-server:
आउटपुट कुछ इस समान होगा:
आपके द्वारा बनाई गई पॉड और सर्विस देखें:
आउटपुट कुछ इस समान होगा:
metrics-serverअक्षम करें:
आउटपुट कुछ इस समान होगा:
अब आप अपने क्लस्टर में बनाए गए संसाधनों को साफ कर सकते हैं:
वैकल्पिक रूप से, मिनिक्यूब वर्चुअल मशीन (VM) को बंद करें:
वैकल्पिक रूप से, मिनिक्यूब VM को डिलीट करें:
क्या यह पृष्ठ उपयोगी था?
本页为82搜索生成的网页快照,内容来自站内索引;演示数据的原文链接仅作示例。